फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Deputy Commissioner celebrated Diwali with senior citizens and children

Una News: उपायुक्त ने वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों के साथ मनाई दीपावली

Wed, 22 Oct 2025 06:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 22 Oct 2025 06:37 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner celebrated Diwali with senior citizens and children
​शिक्षा सुधार समिति ईसुपर की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में प्रवासी बच्चों से संग दिवाली मनाते  उप
ऊना। दीपावली के पावन पर्व पर उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने समाज के विभिन्न वर्गों के साथ मिलकर खुशियां साझा कीं और मानवीय करुणा, संवेदनशील प्रशासन और साझे उल्लास का सुंदर संदेश दिया। उपायुक्त ने चड़तगढ़ स्थित वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र में पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों से स्नेहपूर्वक भेंट की।
विज्ञापन

उन्हें कंबल और मिठाई भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनकी माता कमलेश लाल, पत्नी डॉ. रेणु शेरावत और पुत्र विहान लाल भी साथ रहे। उन्होंने केंद्र की स्वास्थ्य, भोजन एवं आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया और प्रबंधन को सभी जरूरतों का ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि केंद्र के सुदृढ़ीकरण के लिए दो लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर ह्यूमन राइट प्रोटेक्शन सेल एंड वेलफेयर सोसायटी चड़तगढ़ के अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश कुमार ऐरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसके उपरांत, उपायुक्त परिवार सहित शिक्षा सुधार समिति, ईसपुर द्वारा नौण मंदिर प्रांगण में आयोजित दीपावली उत्सव में शामिल हुए। समिति के गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों के प्रवासी बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों, गीतों और सुंदर रंगोलियों से माहौल को उल्लासमय बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बच्चों की प्रस्तुतियों और उत्साह की सराहना करते हुए उनके साथ खेलों में सहभागिता की और उपहार व मिठाइयां भेंट कीं। इस दौरान म्यूजिकल चेयर, लेमन रेस, सैक रेस का भी आयोजन किया गया । म्यूजिकल चेयर में विहान लाल, सैक रेस में अंजलि तथा लेमन रेस में कोमल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सभी गैर आवासीय केंद्रों के बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई, जबकि समिति की छात्रा अर्शदीप को राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed