फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Deputy CM turned a blind eye to illegal mining taking place in the district: Satti

जिला में हो रहे अवैध खनन पर डिप्टी सीएम ने मूंदी आंखे : सत्ती

Wed, 19 Jun 2024 08:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 19 Jun 2024 08:01 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM turned a blind eye to illegal mining taking place in the district: Satti
ऊना। सदर विधानसभा क्षेत्र ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने अवैध खनन को लेकर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय पांच साल तक खनन-खनन चिल्लाने वाले उपमुख्यमंत्री को अब बाथड़ी से झलेड़ा तक स्वां नदी और आसपास के नदी-नालों की अवैध खनन से हो रही बदहाली नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय तो कभी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की टीमों को लाया जाता था तो कभी भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिए प्रपंच रचे जाते थे। मगर अब मुकेश अग्निहोत्री को अवैध खनन या तो दिखाई नहीं देता या फिर सरकार के दबाव में उपमुख्यमंत्री सब कुछ देख सुनकर भी आंखें मूंद कर बैठे हैं। नदी-नालों की बदहाली मीडिया ने जनता को दिखा दी। मगर इस पर उपमुख्यमंत्री का एक भी बयान नहीं आया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि उपमुख्यमंत्री जनता को बताएं कि वह अवैध खनन कुछ देखने के बाद किस दबाव के चलते खामोश बैठे हैं। अग्निहोत्री इस समय सत्ता में हैं, हिमाचल के उपमुख्यमंत्री के दमदार पद पर बैठे हैं। उन्हें पता लगाना चाहिए कि अवैध खनन का किंग पिन कौन है। यदि उनकी सरकार उनकी ही नहीं सुन रही है तो उपमुख्यमंत्री नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के पास भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अवैध खनन के इस मुद्दे पर मुकेश अग्निहोत्री को स्पष्ट करना चाहिए की क्या वह इस अवैध खनन का समर्थन करते हैं या फिर उनकी अपनी ही सरकार में उनको सुना नहीं जा रहा या फिर अवैध खनन करने वाला उनका कोई ऐसा करीबी है जिसके खिलाफ वह कार्रवाई नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed