फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Deputy Chief Minister Mukesh on a three-day visit to Una district

Una News: उपमुख्यमंत्री मुकेश ऊना जिला के तीन दिवसीय प्रवास पर

Fri, 17 Apr 2026 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 17 Apr 2026 06:48 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Mukesh on a three-day visit to Una district
ऊना। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 18 से 20 अप्रैल तक ऊना जिला के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वह हरोली, कुटलैहड़ और चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्रों में पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं के लोकार्पण, विकास कार्यों के निरीक्षण तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकों में भाग लेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री 18 अप्रैल (शनिवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत 10:30 बजे जलापूर्ति योजना दुलैहड़, 11 बजे उठाऊ सिंचाई योजना पोलियां (मोहल्ला झोलां), 11:30 बजे ढुग्गे, लूथरे, डिट्टन और ढिलमा के लिए अलग जलापूर्ति योजना, 12 से 12:30 बजे तक उठाऊ सिंचाई योजना बट्ट कलां और पालकवाह, एक बजे लोअर बढेड़ा में वाटर सप्लाई स्कीम के सुदृढ़ीकरण कार्य और 1:30 बजे खड्ड गांव में मोहल्ला ढंडियां में ट्यूबवेलों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही उपमुख्यमंत्री द्वारा दोपहर बाद 3:30 बजे कुटलैहड़ विस क्षेत्र में चमियाडी-सिहाना उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, अग्निहोत्री 19 अप्रैल को जिला ऊना में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही जल शक्ति विभाग, सहकारिता विभाग, एलएसी, एचआरटीसी तथा परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उपमुख्यमंत्री 20 अप्रैल (सोमवार) को चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के तहत दोपहर 12 बजे अरुणवाल गुरेट तथा कोहरछन्न में उठाऊ पेयजल योजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed