{"_id":"69c0361e118d8c79ee0986da","slug":"deputy-chief-minister-mukesh-agnihotri-laid-the-foundation-stone-of-development-projects-worth-rs-60-crore-in-haroli-una-news-c-93-1-una1002-185669-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली में रखी 60 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली में रखी 60 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला
विज्ञापन
रोड़ा में सिंथेटिक ट्रैक का शिलान्यास करते उपमुख्यमंत्री। स्रोत लोक संपर्क विभाग।
ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र में अपनी एकदिवसीय यात्रा के दौरान 60 करोड़ रुपये से अधिक की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं में 48.69 करोड़ रुपये की लागत से जेजों मोड़-टाहलीवाल सड़क का उन्नयन और रोड़ा में बनेगा सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण शामिल हैं।
मुकेश अग्निहोत्री ने सबसे पहले जेजों मोड़ से टाहलीवाल चौक वाया भाई का मोड़ सड़क के स्तरोन्नयन कार्य का भूमि पूजन किया। इस परियोजना के तहत 17.5 किलोमीटर लंबे मार्ग का उन्नयन किया जाएगा, जिससे इस मार्ग पर यातायात की क्षमता में वृद्धि होगी और यात्रा अधिक सुरक्षित तथा सुविधाजनक होगी।
इसके अलावा, पालकवाह, कांगड़ और बढ़ेड़ा खड्ड पर तीन पुलों का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे इस मार्ग की वहन क्षमता में सुधार होगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने से औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर संपर्क सुविधा प्राप्त होगी।
विज्ञापन
इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने रोड़ा गांव में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का भूमि पूजन किया। इस परियोजना के पूरा होने से ऊना जिला एथलेटिक्स के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा और खिलाड़ियों को आधुनिक और वैज्ञानिक प्रशिक्षण की सुविधा प्राप्त होगी।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और खेल सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी और आम लोगों के लिए आवागमन सुगम होगा। वहीं, आधुनिक खेल सुविधाएं युवाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करेंगी।
अग्निहोत्री ने यह भी कहा कि रोड़ा क्षेत्र तेजी से विकास के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर रहा है। यहां के लिए 10 करोड़ रुपये का सिंथेटिक ट्रैक, पांच करोड़ रुपये की लागत से ऑटोमैटिक टेस्टिंग सेंटर और 17 करोड़ रुपये की लागत से हेलिपोर्ट जैसी परियोजनाएं चल रही हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से रोड़ा क्षेत्र एक आधुनिक नगर के रूप में विकसित होगा।
हालांकि, उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय समय से दो घंटे देरी से शुरू हुआ, जिससे वहां मौजूद जनता को इंतजार करना पड़ा। कार्यक्रम में उपमंडलाधिकारी हरोली विशाल शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, विनोद बिट्टू, अशोक ठाकुर, प्रमोद कुमार, धर्मपाल चौधरी, संदीप अग्निहोत्री, वीरेंद्र मनकोटिया और सुभद्रा चौधरी सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।