फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Deputy Chief Minister laid the foundation stone of PHC

Una News: उप मुख्यमंत्री ने पीएचसी का किया शिलान्यास

Fri, 24 Apr 2026 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister laid the foundation stone of PHC
उप मुख्यमंत्री ने बालीवाल में 1.34 करोड़ से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का  शिला
टाहलीवाल/ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने की दिशा में उचित कदम उठाते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बालीवाल में 1.34 करोड़ की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया। इस परियोजना के पूरा होने से आसपास के गांवों के हजारों लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध होंगी। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि एक समय हरोली क्षेत्र बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव से जूझता था लेकिन आज यह क्षेत्र स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण की एक मजबूत मिसाल बन चुका है। उन्होंने बताया कि 100 बिस्तरों की क्षमता वाले सिविल अस्पताल हरोली में शिशु रोग, स्त्री रोग, हड्डी रोग, मेडिसीन, एनेस्थीसिया, त्वचा रोग, सर्जरी और माइक्रो बायोलॉजी जैसी विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ नर्सों की तैनाती के साथ अल्ट्रासाउंड और एक्स रे जैसी आधुनिक सुविधाएं भी सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और सशक्त बनाने के लिए लगातार बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में हाल ही में 3.69 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सीएचसी बीटन का लोकार्पण किया गया है। इसके अलावा 1.02 करोड़ की लागत से तैयार पीएचसी कुठारबीत भी जनता को समर्पित की जा चुकी है। इसके अलावा दुलैहड़, भदसाली और कुंगड़त में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा पंजावर, पालकवाह, बढ़ेड़ा, कुठारबीत, बालीवाल, बाथड़ी और खड्ड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि 1.17 करोड़ की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलोह का निर्माण कार्य भी युद्ध स्तर पर जारी है। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रणजीत राणा, राज्य परिवहन प्राधिकरण के सदस्य अशोक ठाकुर, चिकित्सा अधीक्षक ऊना डॉ. संजय मनकोटिया, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बलदेव सिंह सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed