फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Deputy Chief Minister inquires about the well-being of the brave sons injured in Operation Sindoor.

Una News: उपमुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर में घायल वीर सपूतों का जाना कुशलक्षेम

Tue, 13 May 2025 06:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister inquires about the well-being of the brave sons injured in Operation Sindoor.
दोनों जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना
विज्ञापन

बोले- प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता का दिलाया भरोसा
दोनों वीर जवान आर्मी हॉस्पिटल जम्मू में हैं उपचाराधीन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान घायल हुए दो वीर जवानों बाथू गांव निवासी बीएसएफ के उप निरीक्षक व्यास देव और छेत्रा गांव निवासी सिख रेजिमेंट के जवान गुरनाम सिंह के परिजनों से मंगलवार को भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। वर्तमान में दोनों वीर जवान आर्मी हॉस्पिटल जम्मू में उपचाराधीन हैं। ड्रोन हमले में गंभीर रूप से घायल हुए उप निरीक्षक व्यास देव के घर पर पहुंचकर उप मुख्यमंत्री ने उनकी पत्नी परमजीत कौर से मुलाकात की और पूरे प्रदेश की ओर से उनके साहस को नमन किया। उन्होंने कहा कि व्यास देव ने अद्वितीय पराक्रम और शौर्य का परिचय देते हुए देश की रक्षा में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है। हमले में एक टांग गंवाने के बावजूद उनका साहस पूरे राष्ट्र को गौरवान्वित करता है। इसके बाद उप मुख्यमंत्री छेत्रा गांव पहुंचे और सिख रेजिमेंट के घायल जवान गुरनाम सिंह के पिता जोगिंदर सिंह, माता जगमोहन कौर व पत्नी गुरप्रीत कौर से भेंट कर गुरनाम सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गुरनाम सिंह सरीखे वीरों का समर्पण देश की असली ताकत है, जिसे प्रदेश सदैव नमन करता रहेगा। उप मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दोनों जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता की प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed