फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Deputy Chief Minister handed over the keys of e-taxi to the beneficiary of the startup scheme

स्टार्टअप योजना से आत्मनिर्भर बन रहे युवा: अग्निहोत्री

Sun, 05 Jan 2025 07:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 05 Jan 2025 07:19 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister handed over the keys of e-taxi to the beneficiary of the startup scheme
राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के लाभार्थी को ई-टैक्सी की चाबी सौंपते उपमुख्यमंत्री। -स्
ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के गोंदपुर जयचंद में राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के लाभार्थी अशोक कुमार को ई-टैक्सी की चाबी सौंपी। अशोक कुमार ने योजना के तहत सरकारी सब्सिडी पर ई-टैक्सी ली है, जिसे ऊना जिले के जल शक्ति विभाग में लगाया गया है। उन्हें इस टैक्सी के बदले उसे हर महीने 50 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अशोक कुमार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमाचल सरकार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर देने के लिए लगातार प्रयासरत है। 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना से अनेकों युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
विज्ञापन

यह योजना न केवल युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेगी, बल्कि प्रदेश में समग्र और हरित विकास तथा पर्यावरण प्रदूषण मुक्त राज्य की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुलैहड़ के 44 वर्षीय अशोक कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे पहले निजी टैक्सी चलाते थे, लेकिन तेल की महंगाई और कठिन प्रतिस्पर्धा के कारण उन्हें परेशानी हो रही थी।

ऐसे में उन्हें हिमाचल सरकार की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना की जानकारी मिली। इसमें ई-टैक्सी के लिए श्रम एवं रोजगार विभाग के पोर्टल पर आवेदन किया। तमाम प्रक्रिया और स्वीकृति के उपरांत उन्होंने ई-टैक्सी खरीदी है, जिसे जल शक्ति विभाग के साथ जोड़ा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed