{"_id":"69b1aec31c354fb3e2042c85","slug":"deputy-chief-minister-arrives-at-wedding-ceremony-without-prior-notice-village-sees-joyous-atmosphere-una-news-c-93-1-una1002-184385-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बिना सूचना शादी समारोह में पहुंचे उपमुख्यमंत्री, गांव में दिखा खुशी का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बिना सूचना शादी समारोह में पहुंचे उपमुख्यमंत्री, गांव में दिखा खुशी का माहौल
Thu, 12 Mar 2026 06:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 12 Mar 2026 06:34 AM IST
विज्ञापन
ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव भदौड़ी में बुधवार को उस समय खुशी और भावुकता का माहौल बन गया, जब प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बिना किसी पूर्व सूचना के आम परिवार के घर पहुंचे और मंजीत कौर पुत्री जरनैल सिंह के विवाह समारोह में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री के अचानक आगमन से परिवार और पूरे गांव की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
प्रकाश सिंह बिट्टू ने बताया कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नवविवाहिता मंजीत कौर को आशीर्वाद देते हुए शगुन के रूप में 11 हजार रुपये का चेक भेंट किया और उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने यह भी बताया कि एक दुर्घटना के दौरान मंजीत कौर का हाथ मशीन में आकर कट गया था। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए मंजीत कौर को हाथ का इलाज करवाने के लिए 85 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी। जनजातीय विकास विभाग के सदस्य एवं पूर्व प्रधान प्रेम सिंह औजला ने कहा कि उपमुख्यमंत्री का इस तरह बिना किसी औपचारिकता के आम लोगों के सुख-दुख में शामिल होना उनके बड़े दिल और संवेदनशील व्यक्तित्व को दर्शाता है।