फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Deployment of two experts for Panchakarma in Ayurvedic hospital

Una News: आयुर्वेदिक अस्पताल में पंचकर्म के लिए दो विशेषज्ञों की तैनाती

Fri, 21 Feb 2025 05:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 05:05 PM IST
विज्ञापन
Deployment of two experts for Panchakarma in Ayurvedic hospital
एक विशेषज्ञ सप्ताह में तीन दिन और दूसरा नियमित रूप से अस्पताल में दे रहा सेवाएं
विज्ञापन

पंचकर्म की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए प्रबंधन ने शुरू की कवायद
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में अस्पताल में दो पंचकर्म विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती हो गई है। इसमें एक चिकित्सक तीन दिन के डेपुटेशन और एक महिला चिकित्सक नियमित रूप से सेवाएं देंगी। इसके साथ ही पंचकर्म कक्ष का भी विस्तार किया जा रहा है। इससे अब आने वाले दिनों में मरीजों को पंचकर्म की बेहतर सुविधाएं लोगों को मिलना शुरू हो जाएंगी। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में सुविधाएं और स्टाफ को बढ़ाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अस्पताल में डेपुटेशन पर दो विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनात किया गया है। डाॅ. डीएस दहल और डाॅ. पल्लवी शामिल हैं। यह दोनों ही चिकित्सक पंचकर्म के विशेषज्ञ हैं। इसके अलावा अग्निकर्म, जोंक थैरेपी सहित क्षार सूत्र के लिए भी प्रशिक्षित डॉक्टर तैनात हैं। ऐसे में अब अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या दो से बढ़कर चार हो गई है। मरीजों को अब अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। जिता आयुर्वेदिक अस्पताल में ओपीडी की सुविधा के अलावा आईपीडी की सुविधा भी मुहैया करवाई जाती है। इससे पहले अस्पताल में प्रभारी डॉ. विनय जसवाल और डाॅ. अमन ही स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहे थे। ऐसे में अब चार चिकित्सकों की तैनाती के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। पहले दो चिकित्सकों के सहारे अस्पताल में व्यवस्थाएं बनाने के लिए स्टाफ को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इससे मरीजों को भी परेशानी होती थी। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में विभिन्न क्षेत्रों से लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं। इस अस्पताल में रोजाना 60 से 100 मरीजों की ओपीडी रहती है।


कोट्स
जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में डेपुटेशन के आधार पर दो चिकित्सकों की तैनाती हुई है। इससे मरीजों को अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। आने वाले समय नए उपकरण मिलने के बाद पंचकर्म की सुविधा का भी विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

डाॅ. विनय जसवाल, प्रभारी जिला आयुर्वेदिक अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed