फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dense fog and cold winds wreak havoc, visibility reduced to 20 metres

Una News: घने कोहरे और सर्द हवाओं का कहर, 20 मीटर तक सिमटी दृश्यता

Wed, 07 Jan 2026 01:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Dense fog and cold winds wreak havoc, visibility reduced to 20 metres
बड़ूही क्षेत्र में मंगलवार सुबह धुंध के बीच गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : 1
सर्द मौसम में बढ़ी परेशानी, किसानों और राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें
विज्ञापन

सोमवार की अपेक्षा 2.6 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना/चकसराय (ऊना)। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों घने कोहरे का कहर जारी है। मंगलवार सुबह भी कई क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा, जिससे आम जन और वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हुईं। दोपहर में धूप निकलने से कुछ राहत मिली, लेकिन शाम होते ही ठंडी हवाओं के साथ कोहरा फिर से लौट आया।

जिला मुख्यालय के अलावा अंब, गगरेट और हरोली के उपमंडलों के कई हिस्सों में कोहरा देखा गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी कोहरा पड़ने की संभावना जताई है। सोमवार की तुलना में मंगलवार को अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

कोहरे के कारण वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई। दृश्यता इतनी कम थी कि 20 मीटर से अधिक दूरी तक कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। वाहन धीरे-धीरे चलाए गए और कई स्थानों पर लोगों को हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मौसम खेती-किसानी पर भी असर डाल रहा है। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में भी कोहरे की संभावना बनी हुई है।
किसानों की प्रतिक्रिया
बॉक्स
स्थानीय किसान बलदेव सिंह निवासी बड़ूही, का कहना है कि सुबह घना कोहरा होने के कारण खेतों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। गेहूं की फसल इस समय नाजुक अवस्था में है और लगातार कोहरे के कारण फसल में रोग लगने का खतरा बढ़ गया है।

बॉक्स
देवराज किसान चौकी मन्यार ने बताया कि कोहरे के कारण दिन में भी खेतों में काम नहीं हो पा रहा है। दृश्यता कम होने से सिंचाई और अन्य कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना है कि मौसम का यह मिजाज किसानों के लिए चिंता का विषय है।

बॉक्स
टकारला के किसान बलबीर सिंह का कहना है कि कोहरे और ठंड के कारण फसल की वृद्धि पर असर पड़ सकता है। यदि धूप समय पर नहीं निकली तो रबी फसलों पर नकारात्मक असर पड़ेगा।


बॉक्स
चुरूडू के किसान संजीव कुमार ने बताया कि कोहरे के कारण सुबह-सुबह खेतों में जाना जोखिम भरा हो गया है। रास्तों पर कुछ भी साफ दिखाई नहीं देता, जिससे दुर्घटना का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed