फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Demand to upgrade railway station Amb to Ambikanagar-Amb.

Una News: रेलवे-स्टेशन अंब का अंबिकानगर-अंब स्तरोन्नत करने की मांग

Mon, 15 Jul 2024 03:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 15 Jul 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Demand to upgrade railway station Amb to Ambikanagar-Amb.
कई संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उठाई नया नामकरण करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। श्री गणपति उत्सव कमेटी, अंबिकानगर-अंब साहित्य परिषद एवं सनातन धर्म सभा अंब के प्रचार प्रसार मंत्री राजीव शर्मा ने अंब उपमंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशन को राजस्व विस्तारीकरण के द्वारा अंबिकानगर-अंब नामकरण एवं अंब तहसील को भी समग्रता का नगर बनाकर अंबिकानगर-अंब स्तरोन्नत करने की मांग की है।
कालांतर में भारत के विभिन्न राज्यों के स्थानों और रेलवे स्टेशनों के नामकरण परिवर्तित किए गए हैं। इसी तर्ज पर हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना का अंब तहसील मुख्यालय और इसका अंब रेलवे स्टेशन को भी नया नामकरण अंबिकानगर-अंब करने की मांग उठाई गई है। उन्होंने बताया कि रियासतकालीन पुराना कस्बा नगर माना जाता है। यहां पर प्राचीन देवी मंदिर अंबिका देवी स्थित है। सम्भवत: अंबिका माता जी के नाम से ही अंब नामकरण अस्तित्व में आया माना जाता है। रियासतकालीन राजा रघुनाथ सिंह ने किन्ही अपरिहार्य/अभावों के चलते राजपुर जस्वां के पुराने महलों का परित्याग करके अंब में अपना साम्राज्य स्थापित किया था। आमों का बाग-बगीचे का भी विस्तार किया गया था। आमों की बहुतायत का क्षेत्र कालांतर में अंब नाम से जाना जाने लगा है। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अंब के साथ नगर जोड़ने का सिलसिला आरम्भ हुआ। इसमें सर्वप्रथम पहल अंब गांव की पंचायत को अंब नगर पंचायत का स्तरोन्नत दर्जा प्राप्त होने से शुरुआत हो गई। जिला ऊना-हिमाचल प्रदेश के अंब तहसील उपमंडल मुख्यालय के प्रमुख रेलवे-स्टेशन का नया नामकरण अंबिकानगर-अंब करवाने की मांग की जा रही है। अंबिकानगर-अंब साहित्य परिषद समेत विभिन्न संस्थाओं का भी कहना है कि तीव्र गति से स्तरोन्नत हो रहे अंब रेलवे स्टेशन का नया नामकरण अंबिकानगर-अंब वर्तमान में प्रासंगिक है। नया नामकरण करने के बारे में किसी को कोई आपत्ति भी नहीं है।
विज्ञापन

अंब-दौलतपुर से हरिद्वार के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग
आम जनता-जनार्दन की मांग है कि अंब रेलवे स्टेशन का नया नामकरण अंबिकानगर-अंब करने के साथ-साथ अंब रेलवे स्टेशन पर वाशिंग यार्ड व अंब रेलवे स्टेशन को दूसरे छोर से भी वैकल्पिक लिंक रोड निर्माण की भी मांग उठाई है। स्थानीय इलाकावासियों ने भी अंब-दौलतपुर रेलवे स्टेशन से हरिद्वार के लिए सीधी रेलगाड़ी नित्यप्रति चलवाने की एक दशक पुरानी मांग को भी युद्ध स्तर पर मुकम्मल करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed