फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Demand raised to give Nagar Panchayat Amb the status of Municipal Council

Una News: नगर पंचायत अंब को नगर परिषद का दर्जा देने की उठी मांग

Thu, 05 Feb 2026 08:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
Demand raised to give Nagar Panchayat Amb the status of Municipal Council
पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज ऐजेंसी।
अंब (ऊना)। नगर पंचायत अंब के प्रतिनिधयों ने अंब को नगर परिषद का दर्जा देने की मांग को प्रमुखता से उठाया है। इस संबंध में नगर पंचायत अंब की अध्यक्ष इंदु धीमान की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में चिंतपूर्णी विधानसभा में दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन सौंपा है। अध्यक्षा इंदु धीमान ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि नगर परिषद बनाए जाने के लिए न्यूनतम 5 हजार की जनसंख्या और 10 लाख रुपये वार्षिक आय का मापदंड निर्धारित है। उन्होंने बताया कि नपं अंब की वर्तमान जनसंख्या लगभग 10 हजार के करीब है, जो निर्धारित मापदंड से कहीं अधिक है। इसके अतिरिक्त नगर पंचायत अंब न केवल आय, बल्कि क्षेत्रफल के सभी आवश्यक मानकों को भी पूरा करती है। इंदु ने बताया कि नपं हाउस द्वारा इस संबंध में पहले ही प्रस्ताव पारित किया जा चुका है और नगर पंचायत को नगर परिषद बनाने की मांग डायरेक्टर अर्बन डेवलपमेंट (यूआरडी) के समक्ष भी रखी गई है। बता दें बुधवार को मुख्यमंत्री सुक्खू चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने अंब क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न सड़कों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। इस दौरे को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने पंचायत प्रतिनिधियों की मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि नगर पंचायत अंब को नगर परिषद का दर्जा देने के मामले में जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर नपं अंब वार्ड पार्षद अंजलि सूद, अशोक कुमार, कुलदीप कुमार, नरेश कुमारी, अनुसूईया रानी सहित अन्य पार्षद और प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed