फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Demand for implementation of ACPS for veterinary doctors in Himachal Pradesh

Una News: हिमाचल प्रदेश में पशु चिकित्सकों के लिए एसीपीएस लागू करने की मांग

Tue, 20 Jan 2026 08:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
Demand for implementation of ACPS for veterinary doctors in Himachal Pradesh
कर्मचारी
विज्ञापन

पशु चिकित्सकों ने उपनिदेशक के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश पशु चिकित्सा अधिकारी संघ, जिला ऊना ने आगामी बजट वर्ष 2026-27 में आश्वस्त कैरियर प्रगति योजना (एसीपीएस) को पुनः लागू करने की मांग की है। जिला सचिव डॉ. नवनीत शर्मा के नेतृत्व में अधिकारियों ने उपनिदेशक पशुपालन विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन सौंपा।
डॉ. शर्मा ने बताया कि 03.01.2022 से एसीपीएस समाप्त होने के कारण पशुपालन विभाग में पदोन्नति और वेतन प्रगति प्रभावित हुई है। विभाग में पदोन्नति के अवसर सीमित हैं और वरिष्ठ पद तक पहुंचने में 20 से 30 वर्ष लग जाते हैं। पूर्व में 4, 9 और 14 वर्ष की सेवा के बाद एसीपीएस के लाभ मिलते थे, जो अब बंद हो जाने से समान सेवा करने वाले अधिकारियों के वेतन में असमानता पैदा हो गई है।
विज्ञापन


संघ ने विशेष रूप से 2008 के बाद भर्ती हुए युवा पशु चिकित्सकों की कैरियर प्रगति अवरुद्ध होने की बात कही और ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी सेवाओं की अहमियत बताई। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि बजट 2026-27 में एसीपीएस पुनः लागू कर समानता, न्याय और प्रेरणा सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed