फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   delivery in 108 ambulance

पीजीआई रेफर महिला का 108 एंबुलेंस कर्मियों ने करवाया सुरक्षित प्रसव

Sat, 15 Oct 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना।
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना। Updated Sat, 15 Oct 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन

108 एंबुलेंस कर्मियों ने पीजीआई रेफर महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया है। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार कोटला निवासी उर्मिला प्रसव पीड़ा से जूझ रही थी, उसे गंभीर हालत में चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

विज्ञापन


महिला को 108 रोगी वाहन की मदद से चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। जिस पर 108 कर्मियों को रास्ते में ही महिला का प्रसव करवाना पड़ा। 108 कर्मियों ईएमटी मनोज और पायलट गुरदीप ने उच्च स्तरीय टीम से सलाह करके महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया। महिला ने रात करीब 1 बजे नन्ही परी को जन्म दिया। 
विज्ञापन


उधर, 108 संस्था ऊना एवं हमीरपुर के प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि 108 रोगी वाहन कर्मियों ने महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया है। जच्चा-बच्चा दोनों ही सुरक्षित हैं। गौर रहे कि जिला ऊना में यह पहला मामला नही है कि 108 कर्मियों ने महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया हो। इससे पहले भी हरोली से प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को ऊना रेफर कर किया गया था, जिस पर 108 कर्मियों ने सुरक्षित प्रसव करवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed