फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Deliberated on the growing threat of synthetic drugs ('Chitta')

Una News: चिट्टे के बढ़ते खतरे पर किया मंथन

Wed, 23 Sep 2026 05:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 23 Sep 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
Deliberated on the growing threat of synthetic drugs ('Chitta')
बंगाणा (ऊना)। प्रदेश भाजपा खेल प्रकोष्ठ के राज्य सह संयोजक राजेंद्र ठाकुर ने थानाकलां में देवभूमि ग्रुप ऑफ इंडिया के चेयरमैन राजेंद्र वशिष्ठ तथा प्रदेश भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ के सह संयोजक कृष्ण पाल शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र से जुड़े विभिन्न सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में विशेष रूप से युवाओं में बढ़ते नशे के चलन और चिट्टे जैसे घातक नशे से नई पीढ़ी को बचाने को लेकर मंथन किया गया। राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि युवाओं को विशेषकर चिट्टे जैसे खतरनाक नशे से दूर रखना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देकर युवाओं को स्वस्थ गतिविधियों से जोड़ा जा सकता है। खेलो से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है तथा उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने की प्रेरणा मिलती है। राजेंद्र वशिष्ठ ने कहा कि अभिभावकों, शिक्षकों, खेल संगठनों और सामाजिक संस्थाओं को मिलकर युवाओं के साथ संवाद बढ़ाने की आवश्यकता है। कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि पंचायत स्तर पर भी नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed