{"_id":"6a415ebf0487f8823a07143c","slug":"delhi-police-raids-una-in-fraud-case-una-news-c-93-1-una1002-196756-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: धोखाधड़ी मामले में दिल्ली पुलिस की ऊना में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: धोखाधड़ी मामले में दिल्ली पुलिस की ऊना में दबिश
Sun, 28 Jun 2026 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
साइबर फ्रॉड केस की जांच के तार हिमाचल से जुड़े होने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। लाखों रुपये के साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन गेमिंग के जरिये धोखाधड़ी के एक बड़े मामले की जांच के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने रविवार को ऊना में दबिश दी। इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में दर्ज एक साइबर फ्रॉड केस की जांच के तार हिमाचल से जुड़े होने की आशंका के बाद पुलिस टीम ऊना पहुंची। आरोप है कि ऑनलाइन गेमिंग के जरिये लोगों को झांसे में लेकर लाखों रुपयों की ठगी की गई है। जांच के दौरान स्थानीय स्तर पर कुछ युवाओं की भूमिका संदिग्ध पाए जाने की आशंका जताई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
दिल्ली पुलिस की टीम ने ऊना में आधा दर्जन से अधिक युवाओं को पूछताछ के लिए बुलाया और घंटों तक उनसे गहन पूछताछ की। इस दौरान उनके मोबाइल फोन, बैंक लेन-देन और ऑनलाइन गतिविधियों से जुड़े पहलुओं की जांच की गई। हालांकि पूछताछ के बाद किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई और सभी युवकों को नोटिस देकर छोड़ दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लोग साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जता रहे, खासकर ऑनलाइन गेमिंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए होने वाली ठगी को लेकर।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि दिल्ली पुलिस साइबर अपराध मामले की जांच के लिए यहां आई थी। कुछ युवकों से पूछताछ की गई, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया है।