{"_id":"695fb629d9f839462e06d241","slug":"decision-to-unite-and-fight-against-illegal-mining-una-news-c-93-1-una1002-177683-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अवैध खनन के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अवैध खनन के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय
विज्ञापन
जिले के विधायकों को सौंपे जाएंगे मांग पत्र
राजनीतिक दलों ने अवैध खनन माफिया के खिलाफ लडऩे के लिए क्षेत्र संघर्ष समिति को दिया समर्थन
18 जनवरी को उपमंडल मजिस्ट्रेट कार्यालय श्री आनंदपुर साहिब में दिया जाएगा धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। बेला गांव के गुरुद्वारा रतवाड़ा साहिब में वीरवार को किसानों की बैठक हरदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पंजाब भर से संघर्षशील साथी शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने निर्णय लिया कि क्षेत्र के मंत्रियों और विधायकों को अवैध खनन रोकने संबंधी मांग पत्र दिए जाएंगे और 18 जनवरी को श्री आनंदपुर साहिब उपमंडल मजिस्ट्रेट कार्यालय के सामने विशाल धरना दिया जाएगा। बैठक में बताया गया कि प्रशासन खनन माफिया को रोकने में विफल है और विरोध करने वालों पर पुलिस मामले दर्ज करती है। इसलिए लोग एकजुट होकर चरणबद्ध संघर्ष करेंगे। कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल (बादल), भाजपा, सीपीआई, सीपीएम और वारिस पंजाब पार्टी ने इस संघर्ष का समर्थन किया है। सतलुज, स्वां और खेड़ा कलमोट में 100 फीट से अधिक गहरा खनन हो रहा है, जिससे पर्यावरण और स्थानीय गांव खतरे में हैं। खनन माफिया की ओर से डराने और पुलिस की ओर से विरोधियों पर गंभीर धाराएं लगाने की निंदा की गई। यदि एक सप्ताह में खनन नहीं रुका तो 19 जनवरी को विशाल धरना आयोजित किया जाएगा। बैठक में एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार अमरजीत सिंह चावला, रमेश चंद दसगराई, प्रेम दत्त शर्मा, सुरजीत सिंह ढेर, दविंदर नंगली, बाबा दलजीत सिंह सोढ़ी और कई स्थानीय सरपंच व नंबरदार उपस्थित थे।