{"_id":"638a38fa61d5cc795c41078d","slug":"december-8-by-8-a-m-postal-votes-received-will-be-valid-una-news-sml429581820","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: आठ दिसंबर को सुबह 8 बजे तक मिलने वाले डाक मत होंगे मान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: आठ दिसंबर को सुबह 8 बजे तक मिलने वाले डाक मत होंगे मान्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में अभी तक 57.21 प्रतिशत सर्विस वोटर्स और पोलिंग स्टाफ के पोस्टल बैलेट नहीं मिल पाए हैं। पहली दिसंबर के आंकड़ों के अनुसार अभी तक विभाग को केवल 42.79 प्रतिशत डाक मत मिले हैं। मतगणना के लिए महज छह दिन ही शेष बचे हैं। यदि समय रहते विभाग को पोस्टल बैलेट नहीं मिलते हैं तो ये अमान्य हो सकते हैं।
जिले के पांच विस क्षेत्रों में कुल 10668 पोस्टल बैलेट संबंधी मतदाता हैं। इनमें से 10651 को पोस्टल बैलेट जारी किए गए हैं। 10651 में से मात्र 4558 पोस्टल बैलेट ही मिल पाए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने पोलिंग स्टाफ से अपने पोस्टल बैलेट जल्द भेजने के निर्देश दिए हैं।
सर्विस वोटर्स की बात की जाए तो अभी तक इस श्रेणी में बेहद कम पोस्टल बैलेट मिले हैं। जिले से संबंधित कुल 6738 सर्विस वोटर्स हैं। इनमें से मात्र 1632 ही डाकमत मिल पाए हैं। इस तरह अभी तक इस श्रेणी के तहत मात्र 24.22 प्रतिशत ही डाक मत मिले हैं। जबकि करीब 75 फीसदी डाक मत आना बाकी है। सेना में विभिन्न राज्यों में तैनात सैनिकों व अन्य के मत इस श्रेणी के तहत आते हैं। इस श्रेणी के रोज ही बेहद कम संख्या में मत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
पोलिंग स्टाफ को जारी हुए 3913 डाक मतों से 2926 मत मिल चुके हैं। इस तरह 74.77 प्रतिशत मत मिल चुके हैं। इस श्रेणी के तहत मात्र 25 फीसदी मत मिलना बाकी हैं। रोजाना इस श्रेणी के तहत काफी संख्या में मत मिल भी रहे हैं। सर्विस वोटर्स देश के अलग-अलग कोनों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यदि आजकल में यह मत नहीं भेजे जाते हैं तो समय रहते इनका पहुंचना मुश्किल रहेगा।
आठ दिसंबर को सुबह 8:00 बजे से डाकमतों की गणना की शुरुआत तक मिलने वाले सभी डाकमतों को गिनती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। इसके बाद मिलने वाले मत मान्य नहीं होंगे। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि पोस्टल बैलेट मिल रहे हैं। नियमानुसार इन्हें मतगणना में शामिल किया जाएगा।