{"_id":"6259a4976e1e22427a279e53","slug":"deadbody-found-una-news-sml4058017137","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगरेट में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गगरेट में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगरेट (ऊना)। नगर पंचायत गगरेट में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव घर से कुछ दूरी पर मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब छह बजे नगर पंचायत गगरेट के पार्षद अनिल कुमार ने वार्ड चार में एक शव पड़ा देखा। उन्होंने सूचना तुरंत गगरेट पुलिस को दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त रोबिन जसवाल (33) पुत्र राजकुमार निवासी कलोह के रूप में की। रोबिन बाजार में एक दुकान पर सेल्समैन का काम करता था। वह रात अपने घर नहीं पहुंचा। जब घरवालों ने रात करीब 8:30 बजे उससे फोन पर उससे संपर्क किया तो उसने जल्द ही घर आने की बात कही, परंतु वह घर नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और शादीशुदा था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। थाना प्रभारी गगरेट मनोज कौंडल ने पुलिस दल सहित घटनास्थल का दौरा किया। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल पाएगा। संवाद