फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   deadbody found

संघनई में पेड़ से लटका मिला ठेकेदार का शव

Sun, 26 Dec 2021 06:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
deadbody found
गगरेट (ऊना)। पुलिस थाना गगरेट के तहत संघनई ग्राम पंचायत में संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हुए लकड़ी के ठेकेदार का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस थाना गगरेट के तहत संघनई गांव से 20 नवंबर से लापता चल रहे लकड़ी के ठेकेदार फिल मोहम्मद उम्र 31 वर्ष का शव करीब 36 दिन बाद घर से एक किमी दूर पेड़ से लटका हुआ मिला है। फिल मोहम्मद के चाचा बशरदीन को किसी ने सूचना दी की उनके भतीजे का शव पेड़ से लटका हुआ है। इसके बाद उसके चाचा ने उसके शव की पहचान की और पंचायत प्रधान ईशा को जानकारी दी। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी मुमताज बीबी ने पुलिस में फिल मोहम्मद की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। बताया कि 20 नवंबर को उसका पति सुबह बिना बताए कहीं चला गया है। हालांकि मुमताज बीबी ने गांव के ही एक युवक पर शक जताया था जोकि उसके पति के साथ ही लकड़ी की खरीद फरोख्त का काम करता था। लापता होने से एक दिन पहले वह रात तक उसके पति के साथ ही था। एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मटियालका में एक व्यक्ति का पेड़ से लटका हुआ शव बरामद किया है। उक्त व्यक्ति 20 नवंबर से घर से लापता था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed