फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dead body of young man found hanging from a tree in Bhadsaali

Una News: भदसाली में पेड़ से लटका मिला युवक शव

Sat, 08 Jun 2024 03:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 08 Jun 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from a tree in Bhadsaali
ऊना। हरोली उपमंडल के तहत भदसाली गांव में 34 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान मनीष कुमार निवासी भदसाली के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक ट्रिपल आईटी संस्थान में माली का काम करता था। पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज किया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता रामपाल ने बताया कि वीरवार देर रात पूरे परिवार ने भोजन किया और भोजन करने के बाद सभी अपने कमरे में सोने चले गए। शुक्रवार सुबह जब मनीष की माता राकेश देवी पड़ोस के घर में ही दूध देने के लिए जा रही थी, तो इस दौरान उसने घर से करीब कुछ ही दूरी पर एक पेड़ पर अपने बेटे को फंदे से लटकते हुए देखा। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। वहीं, पुलिस को मामले की सूचना दी गई। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने कहा कि मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed