फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   DCA Una teams will compete in the final of district level Under-19 cricket.

Una News: जिलास्तरीय अंडर-19 क्रिकेट के फाइनल में भिड़ेंगी डीसीए ऊना की टीमें

Sat, 09 Nov 2024 06:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
DCA Una teams will compete in the final of district level Under-19 cricket.
डीसीए अंडर-14 और अंडर-19 टीमों के बीच होगी टक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित अंडर-19 जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। ऊना के इंदिरा गांधी क्रिकेट मैदान पर हुए मैचों में जिला क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-14 व अंडर 19 टीमों ने जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह पक्की कर ली है। पहले मैच में राइजिंग क्लब पीसीपीए संतोषगढ़ व डीसीए ऊना अंडर-19 टीम के बीच मैच हुआ। मैच में राइजिंग क्लब की टीम ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी की। टीम 19.5 ओवर में 115 रन ही जोड़ पाई। बल्लेबाज विनायक कपिल ने 26 व वंश कोचर ने 69 रन टीम के लिए जोड़े। गेंदबाजी में डीसीए ऊना के दिव्यांश शर्मा ने दो विकेट झटके तो अन्य गेंदबाज एक-एक विकेट ले पाए। लक्ष्य को हासिल करने उतरी डीसीए ऊना टीम ने 18 ओवर में ही 116 रन तीन विकेट के नुकसान पर बना लिए। बल्लेबाज सक्षम शर्मा ने सर्वाधिक 35, भविष्य भारद्वाज 28, आर्य ठाकुर 17 और ओजस्वित सिंह 14 तथा आदित्य ने 10 रन बना टीम की जीत में योगदान किया। पीसीपीए के गेंदबाज विनायक कपिल दो तथा रितेश कौशल एक विकेट लेने में कामयाब रहे। मैच में डीसीए ऊना अंडर-19 टीम 7 विकेट से जीती। दूसरे सेमीफाइनल मैच में डीसीए ऊना की अंडर-14 व एमसी ऊना टीम के बीच रोमांचकारी मैच हुआ। एमसी ऊना ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी की। बल्लेबाजी में डीसीए ऊना अंडर-14 टीम 20 ओवर में चार विकेट खोकर 178 रन का लक्ष्य रख पाई। बल्लेबाज समीर सिंह चौहान ने 65, वैभव शर्मा 34, तेजस शर्मा 17 तथा अभिनव ने 16 रन की पारी खेली। एमसी टीम के गेंदबाज समर दो व निशांत ने एक विकेट ले पाए। मैच में एमसी ऊना टीम केवल एक रन से जीत का स्वाद चखने से चूक गई। निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर टीम 177 रन जोड़ पाई। बल्लेबाज दीपक ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 82, निशांत ने 45 रन का सर्वाधिक योगदान दिया। गेंदबाजी में डीसीए ऊना के कार्तिक ने दो, अभिनव, आरव व सक्षम एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed