फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   DC inspects construction of temporary covid hospital

अस्थायी कोविड अस्पताल का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश

Tue, 23 Mar 2021 07:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
DC inspects construction of temporary covid hospital
डीसी राघव शर्मा अस्थायी कोविड अस्पताल पालकवाह का निरीक्षण करते हुए। - फोटो : Una
ऊना। उपायुक्त राघव शर्मा ने पालकवाह में बन रहे अस्थायी (मेक शिफ्ट) कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि जिले में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में अस्पताल को जल्द से जल्द क्रियान्वित करने की आवश्यकता है, ताकि जरूरत पड़ने पर कोविड संक्रमित मरीजों को यहां पर बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि पालकवाह में 51 बिस्तर का डेडिकेटिड कोविड अस्पताल बनाया जा रहा है। इनमें से 15 बेड पर आईसीयू की सुविधा से लैस होंगे। उन्होंने अस्पताल के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलावासियों से कोविड के प्रति सावधानी बरतने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी लोग मास्क पहनना और उचित दूरी के नियम का पालन करना सुनिश्चित करें ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को आगे फैलने से रोका जा सके। इस दौरान एसडीएम हरोली गौरव चौधरी, सीएमओ डॉ. रमण कुमार शर्मा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed