फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   DC inspected Lal Singi School

डीसी ने लालसिंगी स्कूल एक व दो का किया निरीक्षण

Thu, 17 Mar 2022 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
DC inspected Lal Singi School
उपायुक्त ऊना राघव शर्मा राजकीय प्राथमिक पाठशाला लाल सिंगी का निरीक्षण करते हुए।संवाद - फोटो : Una
ऊना। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज राजकीय प्राथमिक पाठशाला लाल सिंगी एक तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला लाल सिंगी दो का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों का शैक्षणिक एवं बौद्धिक स्तर जांचा। इस मौके पर शिक्षा सुधार समिति के महासचिव सुच्चा सिंह कंग, सचिव जगत राम शर्मा और उपाध्यक्ष ओंकार नाथ भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

राघव शर्मा ने बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला लाल सिंगी दो में लगभग 225 छात्र व छात्राएं शिक्षण ग्रहण कर रहे हैं। विद्यालय में ज्यादातर प्रवासी बच्चे शिक्षा ले रहे हैं। उपायुक्त ने पाठशाला के अध्यापकों से शिक्षा में सुधार लाने के प्रयास करने के निर्देश दिए। डीसी ने विद्यालय के कमरों को बच्चों के आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर पाठशाला की मुख्याध्यापिका अविनाश कुमारी ने पाठशाला के साथ बह रहे गंदे नाले की समस्या का समाधान करने की अपील की। शिक्षा सुधार समिति ईसपुर ने मार्च 2022 में सुनीता अय्यर के सौजन्य से राजकीय प्राथमिक पाठशाला लाल सिंगी एक तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला बडूही में एक-एक वाटर कूलर भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed