फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Davinder Tote, accused of murdering a woman in Nodhemaajra, arrested

Una News: नोधेमाजरा में महिला की हत्या का आरोपी दविंद्र तोते गिरफ्तार

Tue, 26 Aug 2025 07:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 26 Aug 2025 07:28 AM IST
विज्ञापन
Davinder Tote, accused of murdering a woman in Nodhemaajra, arrested
अदालत ने चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


नंगल (ऊना)। रूपनगर जिले के तहत नुरपुर बेदी के गांव नोधेमाजरा में तेजधार हथियार से हमला कर महिला की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी डी गुरदीप सिंह ने थाना नूरपुर बेदी में सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 21 अगस्त की रात महिला मनजिंद्र कौर रात के समय फोन पर बात करते हुए घर से निकली, लेकिन वापस नहीं आई। अगली सुबह उसका शव घर से कुछ ही दूरी पर मिला।

उन्होंने कहा कि जब पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो पता चला कि दविंद्र उर्फ तोता ने ही मनजिंद्र को फोन कर बुलाया था। उससे बात करते ही मनजिंद्र घर से बाहर निकली। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने संबंध मनजिंद्र से और आगे बढ़ाना चाहता था, लेकिन मनजिंद्र के मना करने पर उसने कुल्हाड़ी से वार कर मनजिंद्र की हत्या कर दी। एसपी डी गुरदीप सिंह ने कहा कि आरोपी दविंद्र शादीशुदा है, लेकिन पत्नी से चल रहे विवाद के कारण वह अकेला ही रहता है। कहा कि गिरफ्तार आरोपी दविंद्र सिंह को सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed