{"_id":"68c2b6b0bc328aea50006798","slug":"dav-centenary-public-school-first-in-quiz-competition-una-news-c-93-1-ssml1047-165114-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल प्रथम
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के सभागार में एचआईवी जागरुकता के लिए करवाया यूथ फेस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के सभागार में एचआईवी जागरुकता के लिए यूथ फेस्ट आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने की। इसमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई, जिसका उद्देश्य युवाओं को एचआईवी से संबंधी जानकारी देना और एड्स पीड़ितों के प्रति भेदभाव कम करना रहा। प्रतियोगिता में कई स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी में डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना की अंशिका व नंदिनी प्रथम, एसएसआरवीएम स्कूल ऊना के इशान्वी व अभिमन्यु द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समूर कलां तृतीय और बहडाला चतुर्थ रहे। जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विशाल ठाकुर ने बताया कि प्रथम टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। जिला स्तर पर विजेताओं को क्रमशः 3000, 2000, 1300 और 700 रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। इस अवसर पर डॉ. संजय मनकोटिया, कृतिका (सहायक निदेशक, राज्य एड्स नियंत्रण समिति) सहित अन्य शिक्षण संस्थानों के अध्यापक उपस्थित रहे।