{"_id":"69e4c174efe0f8560705d22d","slug":"daulatpur-chowk-resonated-with-the-chants-of-lord-parshuram-una-news-c-93-1-una1026-188745-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: भगवान परशुराम के जयकारों से गूंजा दौलतपुर चौक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: भगवान परशुराम के जयकारों से गूंजा दौलतपुर चौक
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर रविवार को दौलतपुर चौक क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। गगरेट के पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने शोभायात्रा में शामिल होकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। शोभायात्रा में जय परशुराम और जय श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
शोभायात्रा का शुभारंभ दौलतपुर चौक रामलीला मैदान स्थित हनुमान मंदिर से विधिवत हवन-यज्ञ के साथ हुआ। यात्रा दौलतपुर चौक, मरवाड़ी, जोह, डंगोह स्कूल, भद्रकाली, मुबारिकपुर, गगरेट, घनारी और दियोली होते हुए दोबारा दौलतपुर रामलीला मैदान में पहुंची।
मंदिर में पहुंचकर भगवान परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना की गई और शोभा यात्रा का समापन हुआ। यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने डोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। शोभा यात्रा में सबसे आगे सजाई गई भगवान परशुराम की सात फीट ऊंची तस्वीर विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
समापन पर परशुराम सभा दौलतपुर चौक के संयोजकों ने कहा कि भगवान परशुराम ने सदैव धर्म की स्थापना और समाज में फैली कुरीतियों के विरोध का संदेश दिया है। उन्होंने सभी से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। इस मौके पर संदीप काकू, मनोज शर्मा, अरविंद शर्मा, नरेश शर्मा, कैप्टन हैप्पी, पंकज पंडित, रोहित जोशी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।