Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Daulatpur Chowk Hospital will soon get lift facility

Una News: दौलतपुर चौक अस्पताल को जल्द मिलेगी लिफ्ट सुविधा

Sat, 30 Sep 2023 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Daulatpur Chowk Hospital will soon get lift facility
दौलतपुर चौक (ऊना)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर चौक में मरीजों को अब आपातकालीन में वार्ड तक ले जाने के लिए सीढ़ियों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। अब प्रथम फ्लोर तक मरीजों को ले जाने के लिए लिफ्ट लगाई जाएगी। इसकी घोषणा गगरेट क्षेत्र के विधायक चैतन्य शर्मा ने की है। चैतन्य शर्मा बीते वीरवार को दौलतपुर चौक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित आयुष्मान भवः मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर में पहुंचे थे। इसमें उन्होंने मरीजों की पेश आ रही समस्याओं के बारे में जाना। इसके बाद उन्होंने कहा कि लंबे समय से अस्पताल में प्रथम फ्लोर पर वार्ड में मरीजों को ले जाने के लिए रैंप की मांग थी। इसके लिए साढ़े आठ लाख मंजूर भी करवा दिए, लेकिन लोक निर्माण विभाग ने अस्पताल में जगह की कमी के चलते रैंप बनाने में असमर्थता जताई। इसके उपरांत उन्होंने विभाग के साथ मीटिंग कर विभाग को अस्पताल में लिफ्ट लगाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बता दें कि गगरेट विधानसभा में 17 पंचायतों के अलावा चिंतपूर्णी और पंजाब सीमा से सटे गांवों को दौलतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य लाभ दे रहा। पूर्व सरकार ने दौलतपुर चौक अस्पताल को सिविल अस्पताल का दर्जा दिया, इससे लोगों में बेहतर सुविधाएं मिलने की आस जगी थी, लेकिन डिनोटिफाई होने से स्थानीय लोगों में इसके प्रति निराशा है। इस पर विधायक चैतन्य शर्मा ने बताया कि उन्होंने विधानसभा में दौलतपुर चौक अस्पताल को नोटिफाई करने का मुद्दा रखा है। जल्द इसको लेकर कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed