फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Data of number of students and teachers sought from schools

Una News: स्कूलों से मांगा विद्यार्थियों और शिक्षकों की संख्या का आंकड़ा

Fri, 11 Oct 2024 01:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 11 Oct 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Data of number of students and teachers sought from schools
ऊना। जिला शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों से विद्यार्थियों और अध्यापकों की संख्या का सितंबर माह तक का आंकड़ा मांगा है। इस जानकारी को विभाग के पास जमा करवाने के लिए एक सप्ताह तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन

स्कूलों को शिक्षा विभाग के कार्यालय के साथ डाइट देहलां में भी यह जानकारी देनी होगी। जानकारी के अनुसार हर वर्ष शिक्षा विभाग की ओर से सभी सरकारी व निजी स्कूलों से वहां पढ़ाई करने वाले और वहां नियुक्त शिक्षकों की पूरी जानकारी मांगी जाती है, जिसे यू डाइस पोर्टल पर भी चढ़ाया जाता है और इसके साथ ही आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए लक्ष्य निर्धारित किए जाते हैं।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की संख्या कितनी है और कितनी और आवश्यकता है। यह आंकड़े मिलने के बाद आकलन किया जाता है। वहीं, सरकारी स्कूलों में बच्चों के दाखिले की स्थिति कितनी और निजी में कितनी है व कैसे सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधाएं देकर दाखिले बढ़ाए जा सकते हैं। इसको लेकर भी योजनाएं तैयार होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों को जारी पत्र में कहा गया है कि बीते साल विभाग को दिए गए और असल आंकड़े में अंतर मिला था। शिक्षा विभाग ने इस साल सही आंकड़ा जारी करने की हिदायत दी है। इसके साथ ही कोई लापरवाही मिलने पर कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई।

उपनिदेशक शिक्षा उच्चतर राजेंद्र कौशल ने बताया कि हर साल सभी स्कूलों से जानकारी मांगी जाती है, जिसका कई मायनों में महत्व होता है। इससे आगामी शैक्षणिक सत्र से जुड़ी योजना तैयार होती हैं। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल अपने आंकड़े एक सप्ताह के भीतर शिक्षा विभाग और डाइट देहलां के पास जमा करवा दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed