{"_id":"60a93f248ebc3e5879677528","slug":"dangerous-mining-lease-will-be-canceled-bikram-singh-una-news-sml371169167","type":"story","status":"publish","title_hn":"तटबंधों के लिए खतरा बनी माइनिंग लीज होंगी रद्द: बिक्रम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तटबंधों के लिए खतरा बनी माइनिंग लीज होंगी रद्द: बिक्रम सिंह
विज्ञापन
ऊना। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वां तटीकरण के तहत बनाए तटबंधों के लिए खतरा बनी माइनिंग लीज को रिव्यू करके रद्द किया जाएगा। उन्होंने शुक्रवार शाम जिले ऊना के पुलिस प्रशासन और खनन विभाग के अधिकारियों को साथ स्वां नदी में नंगडां, संतोखगढ़, बाथू और बाथड़ी क्षेत्र के माइनिंग लीज स्थलों का दौरा किया।
बिक्रम सिंह ने कहा कि उन्होंने हिमाचल-पंजाब सीमा पर बाथड़ी में स्थापित माइनिंग चेक पोस्ट का दौरा करने सहित सीमावर्ती क्षेत्र के उन अवैध रास्तों का भी निरीक्षण किया। इनके माध्यम के खनन सामग्री पंजाब ले जाई जाती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जिला में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए विशेष उड़नदस्ता बनाने पर भी विचार करने को कहा।
उन्होंने खनन अधिकारी नीरजकांत सहित पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन से कहा कि जिला में ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों से ले जाई जाने वाली खनन सामग्री को माइनिंग चेक पोस्ट से पर्ची कटवानी सुनिश्चित की जाए। माइनिंग चेक पोस्ट से पर्ची न कटवाने वालों के खिलाफ करवाई की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए कृत संकल्प है।