{"_id":"582758374f1c1bf47eb3be36","slug":"dance-on-punjabi-songs-in-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कुड़ी रज्ज के सुनक्खी, रंग मित्तरां दा पक्का’ पर झूमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कुड़ी रज्ज के सुनक्खी, रंग मित्तरां दा पक्का’ पर झूमे
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Sat, 12 Nov 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
ऊना के सोमभद्रा उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का अानंद लेते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय सोमभद्रा महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का आगाज रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। इस दौरान प्रसिद्ध पंजाबी गायक रोशन प्रिंस ने जहां दर्शकों को अपने गीतों पर जमकर नचाया, वहीं स्थानीय कलाकारों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा। इससे पहले सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप पधारे वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के विधायक कुलदीप कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
उसके उपरांत सुप्रसिद्ध गायक रोशन प्रिंस ने मंच संभालते ही एक के बाद एक पंजाबी गीत गाकर सर्द चल रहे माहौल को गर्म कर डाला। उन्होंने जिना दीयां गड्डियां दे लाल बत्तियां, नखरो दी अख लड़ गईया टैम ते, ऑन लाइन रैंहदी कुड़ी वेब कैम ते, गड्डी ते लिखाता तेरा नाम बल्लिए, कुड़ी रज्ज के सुनक्खी, रंग मित्तरां दा पक्का गाने पर ऊना का यंगिस्तान जमकर झूमा। इससे पहले हिमाचली बालीवुड सिंगर अनुज शर्मा ने हिंदी और पंजाबी गीत गाकर श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
अनुज शर्मा ने गणेश वंदना से अपने कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद अनुज ने जिला प्रशासन को महोत्सव बेटियों के नाम समर्पित करने पर बधाई दी। मधुर आवाज में अनुज ने रंग दे मोहे तू गेरूआ, मैं तेनू समझावां की, दमादम मस्त कलंदर, एक तारा बजदा वे सहित अन्य गीत प्रस्तुत किए, जिन पर युवा खूब नाचे।
विज्ञापन