{"_id":"676d5b2ebc786b61650e03f3","slug":"dance-on-nati-bhangra-solo-dance-haryanvi-dance-una-news-c-93-1-una1002-142015-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नाटी, भंगड़ा, सोलो डांस, हरियाणवी डांस पर धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नाटी, भंगड़ा, सोलो डांस, हरियाणवी डांस पर धमाल
विज्ञापन
धर्मशाल महंता स्कूल के सालाना समारोह में बच्चों ने दीं धमाकेदार प्रस्तुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धर्मशाल महंता में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। स्कूल प्रबंधन ने कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक सुदर्शन बबलू का स्वागत किया। इसके बाद वार्षिक समारोह में कार्यक्रम की शुरुआत की गई। स्कूली बच्चों ने नाटी, भंगड़ा, सोलो डांस, हरियाणवी डांस कर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के कार्यक्रम ने पंडाल में बैठे लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। वहीं, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कार्यक्रम में आए प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी मेंबर और गणमान्य लोगों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य कंचन ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। इसके बाद स्कूल में खेलों और पढ़ाई में अव्वल रहे सभी बच्चों को भी विधायक ने पुरस्कृत किया। विधायक बबलू ने कहा कि स्कूलों में वार्षिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चे बहुत ही बढ़िया रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं और इस तरह से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी अव्वल रहना चाहिए। इस मौके पर मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल, मंदिर ट्रस्टी और छपरोह की प्रधान शशि कालिया, धर्मशाल महंता की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर, प्रधान संगीता बाला व गणमान्य लोग मौजूद थे।
जल्द तीन सौ करोड़ से होगा चिंतपूर्णी मंदिर का विस्तारीकरण
विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि चिंतपूर्णी मंदिर विश्व प्रसिद्ध है। यहां साल भर देश-विदेश से श्रद्धालु माता रानी के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। मंदिरों को लेकर प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं को हर सुविधा मुहैया करवाने के लिए बेहतर से बेहतर प्रयास कर रही है और जल्द तीन सौ करोड़ रुपये से चिंतपूर्णी मंदिर का विस्तारीकरण किया जाएगा। यहां एक छत के नीचे श्रद्धालुओं को सारी सुविधाएं मिल सकेंगी।