फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   DA-arrears should be paid soon: Union

Una News: डीए-एरियर का जल्द किया जाए भुगतानः संघ

Tue, 03 Jun 2025 05:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 03 Jun 2025 05:53 AM IST
विज्ञापन
DA-arrears should be paid soon: Union
ऊना। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला ऊना ने सरकार से डीए व उसके एरियर का जल्द भुगतान करने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष शशि सैनी व महासचिव संजीव कुमार ने कहा कि जहां केंद्र सरकार आठवां वित्त आयोग लागू करने जा रही है। वहीं हमारे राज्य में डीए की चार किस्तें लंबित पड़ी हैं व पांचवीं किस्त पहली जुलाई से बकाया हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हिमाचल दिवस के अवसर पर पहली जून से तीन प्रतिशत डीए देने की घोषणा की थी, जिसकी अभी तक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से कर्मचारियों के हक में डीए व पे-एरियर के जल्द भुगतान करने का अनुरोध किया। संघ ने मांग उठाई कि प्रधानाचार्य पदोन्नति की सूची भी जल्द जारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed