{"_id":"68fcddb0772a148e570d43b2","slug":"cyclist-killed-in-collision-with-vehicle-una-news-c-93-1-ssml1048-169864-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
शुक्रवार को लोअर भंजाल के बड़ा तालाब के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। लोअर भंजाल में एक साइकिल सवार व्यक्ति की बाइक से टक्कर के बाद गाड़ी से कुचले जाने के कारण मौत हो गई। जबकि वाहन सवार व्यक्ति दुर्घटना के बाद वाहन सहित मौके से भाग गया। पुलिस ने टक्कर मारने के आरोपी अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात के लगभग पौने आठ बजे लोअर भंजाल बड़ा तालाब के पास हादसा उस वक्त हुआ, जब सुखदेव चौधरी पुत्र घुंघर मल निवासी भंजाल दौलतपुर की ओर से साइकिल पर आ रहे थे। वह जब अपने मोहल्ले को जाने के लिए सड़क पर मुड़े तो एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए। इसी दौरान दौलतपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर पड़े सुखदेव चौधरी को कुचल दिया। इस कारण गंभीर हालत में उसे 108 नंबर एंबुलेंस से सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां जख्मों की ताव न सहते हुए उसने दम तोड़ दिया। आरोपी वाहन सवार मौके से भाग गया। डीएसपी अंब डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी वाहन चालक की पहचान तक उसे जल्द काबू किया जाएगा।