फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Customer's 1.5 lakh stolen from a jewellery shop in Amb.

Una News: अंब में ज्वेलर की दुकान से ग्राहक के डेढ़ लाख रुपये चोरी

Thu, 13 Aug 2026 06:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 13 Aug 2026 06:29 AM IST
विज्ञापन
Customer's 1.5 lakh stolen from a jewellery shop in Amb.
अंब (ऊना)। अंब चौक स्थित एक ज्वेलर की दुकान में खरीदारी करने पहुंचे परिवार के बैग से डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरी का आरोप दो महिलाओं पर लगा है, जो एक छोटी बच्ची के साथ दुकान में पहुंची थीं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुठेड़ा खैरला निवासी मंगल सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ अंब चौक स्थित ज्वेलर की दुकान में गहने खरीदने पहुंचे थे। परिवार ने अपना बैग दुकान में सोफे पर रखा था। बैग में 50-50 हजार रुपये की तीन गड्डियां थीं। परिवार के सदस्य जब जेवरात देखने में व्यस्त थे, उसी दौरान दो महिलाओं में से एक ने मौका पाकर बैग से नकदी निकाल ली। इसके बाद दोनों महिलाएं बच्ची के साथ दुकान से निकल गईं। मंगल सिंह को चोरी का पता शाम के समय बैग देखने पर चला। इसके बाद वह तुरंत दुकान पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में महिलाओं की संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।
विज्ञापन

एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्ध महिलाओं की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed