फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   cultural programme

बाबा के दर पर श्रद्धालु मांग रहे मन्नतें

Sat, 19 Mar 2016 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Sat, 19 Mar 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
cultural programme
मैड़ी में उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

मां मंगे पुत्त भैण मंगे वीर नू, बदलो बाबा जी लेखां दी लकीर नू। बाबा जी के दरबार में अपनी इन मन्नतों और अरदासों को श्रद्धालु भजनों के रूप में गाते हुए मैड़ी मेले में हाजिरी भर रहे हैं। 23 मार्च को डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी बेरी साहिब, गुरुद्वारा मंजी साहिब, कुज्जासर, मंदिर वीर नाहर सिंह तथा पवित्र श्री चरणगंगा में पवित्र निशान साहब चढ़ाए जाने की रस्म का साक्षी बनने के लिए श्रद्धालु मैड़ी में उमड़ने लगे हैं।

विज्ञापन


जहां बाजार भरे हुए हैं तो विभिन्न धार्मिक स्थलों की सरायें तथा मेला क्षेत्र में लगे तंबुओं में श्रद्धालुओं ने डेरा जमा लिया है। सारे मेला क्षेत्र में संगतों की ओर से गुरु के लंगर बरताए जा रहे हैं। चरणंगगा के महंत शादीलाल गोस्वामी, शंभू दत्त गोस्वामी तथा अश्वनी गोस्वामी ने बताया कि श्रद्धालु बड़ी आस्था के साथ मन्नतें मांगने आते हैं। मां बाबा जी से संतान मांगती हैं, तो बहनें भाई के लिए झोली फैलाती हैं। कोई घर में सुख शांति की अरदास करवाता है तो कोई बीमारी से निजात की। बाबा के भक्त अपनी हर फरियाद बाबा जी के सामने रखते हैं। जिन लोगों की मुराद पूरी होती है, वह नाचता गाता बाबा जी का शुक्रिया अदा करने आता है। मेले के दस दिन तक सारा क्षेत्र बस इसी रंग में रंग जाता है। उन्होंने बताया कि मेले के चौथे दिन शनिवार को चरणगंगा में लगभग 35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान और धूने के दर्शन किए। उधर मेला पुलिस अधिकारी एवं एएसपी ऊना मदनलाल कौशल ने बताया कि मेला सुचारु रूप से चल रहा है। उन्होंने बताया कि माल वाहक वाहनों में सवारियां ढोने वाले वाहनों के विरुद्ध पुलिस सख्त है। ऐसे वाहनों का चालान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed