{"_id":"5dd576b28ebc3e54936d468c","slug":"cultural-activity-una-news-sml314882393","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना में 550वें प्रकाश दिवस पर सजेंगे 10 नगर कीर्तन : बाबा बेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना में 550वें प्रकाश दिवस पर सजेंगे 10 नगर कीर्तन : बाबा बेदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश दिवस पर किला बाबा साहिब सिंह बेदी ऊना में 24 नवंबर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। गुरु नानक देव के वंशज और गुरमत प्रचारक संत सभा दी राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा सरबजोत सिंह बेदी ने बताया कि राज्य सत्रीय समारोह का आयोजन ऊना में किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर गांव हीरां थड़ा से पूबोवाल, पालकवाह, हरोली वाया रामपुर पुल ऊना साहिब, गुरुद्वारा गुरपलाह साहिब से टाहलीवाल, पालकवाह, हरोली, रामपुर पुल ऊना साहिब, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा संतोषगढ़ से फतेहपुर, नंगडा, रामपुर, ऊना साहिब, गुरुद्वारा बाबा जवाहर सिंह गांव सनोली, अजोली, मैहतपुर, देहलां ऊना साहिब, गुरुद्वारा साहिब देहलां, बहडाला, जलग्रां, रक्कड़, ऊना साहिब, गुरुद्वारा साहिब गांव बसोली, मदनपुर, मलाहत, ऊना साहिब, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गांव अंबोटा, गगरेट, खड्ड, पंजावर, पंडोगा, इसपुर, घालूवाल, झलेड़ा, ऊना साहिब, गुरुद्वारा हंबोली, भैरा सलुरी, रैंसरी, ऊना साहिब, गुरुद्वारा साहिब गांव धमांदरी चरोला, कुरियाला, डंगोली, ऊना साहिब और दमदमा अस्थान बाबा साहिब सिंह बेदी ऊना साहिब से पांच प्यारों व श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में नगर कीर्तन ऊना के रोटरी चौक की परिक्रमा करेगा। इसके बाद किला बाबा साहिब सिंह बेदी साहिब में संपन्न होगा। 10 बजे अलौकिक कीर्तन दरबार शुरू होगा।
इस कार्यक्रम में संत महात्मा, रागी जत्थे, धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक संस्थाओं के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित मंत्रीगण, विधायक एमपी, सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। उन्होंने संगत से अपील की कि वे ऐतिहासिक अवसर पर कार्यक्रम में शामिल होकर गुरु नानक देव के दिखाए मार्ग पर चल कर अपना जीवन धनी करें। इस अवसर पर बाबा अमरजोत सिंह बेदी, गुरु नानक मिशन संस्था के महांसचिव हरपाल सिंह कोटला, सुखविंद्र सहित अन्य उपस्थित रहे।