फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Crusher

क्रशर बंद, निर्माण कार्य संकट में

Fri, 06 Mar 2020 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Crusher
ऊना में खखन नीति के विरोध में क्रशर और ओपन सेल लीज होल्डर। - फोटो : Una
ऊना। नई खनन नीति के विरोध में क्रशर और ओपन सेल लीज होल्डरों की हड़ताल के चलते निर्माण सामग्री का संकट पैदा हो रहा है। सामग्री न मिलने से निर्माण कार्य प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

सरकार द्वारा करवाए जाने वाले विकास कार्य भी बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। शुक्रवार को ठेकेदार वेल्फेयर एसोसिएशन जिला ऊना की बैठक विश्राम गृह ऊना में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान गणेश कुमार ने की। बैठक में क्रशर और ओपन सेल लीज होल्डरों द्वारा की गई हड़ताल से ठप पड़े विकास कार्यों को लेकर रोष जताया गया।
विज्ञापन

ठेकेदारों ने कहा कि प्रदेश सरकार क्रशर और ओपन सेल लीज होल्डरों के साथ मिलकर कोई बीच का रास्ता निकाले। इससे जिला में रुके विकास कार्य को गति मिल सके। ठेकेदारों ने कहा कि यह हड़ताल 3 मार्च से हड़ताल चली हुई है। इससे निर्माण सामग्री नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व क्रशर उद्योग में उपजे गतिरोध को खत्म करने के लिए प्रदेश सरकार पहल करे। इस अवसर पर आरडी द्विवेदी, कमल ठाकुर, राज कुमार शर्मा, हरपाल सिंह, बख्शी राम, अश्वनी कुमार, अशोक कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed