फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Crowds gathered in Panjawar to get gas cylinders.

Una News: पंजावर में गैस सिलिंडर को लेकर उमड़ी लोगों की भीड़

Thu, 19 Mar 2026 06:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 19 Mar 2026 06:22 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in Panjawar to get gas cylinders.
पंडोगा (ऊना)। जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत गांव पंजावर में गैस सिलिंडर को लेकर मंगलवार को अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। सिलिंडर की कमी की खबर फैलते ही सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गैस एजेंसी के बाहर जुटने लगे जिससे वहां भीड़ का दबाव बढ़ गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जैसे ही क्षेत्र में एलपीजी सिलिंडर की संभावित कमी की चर्चा फैली, लोगों में हड़बड़ी मच गई। करीब 60 लोग सुबह-सुबह ही एजेंसी पहुंचे और देखते ही देखते लंबी कतारें लग गईं। स्थिति यह रही कि एजेंसी संचालकों को भीड़ को संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

एजेंसी संचालकों ने बताया कि अचानक इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से वितरण व्यवस्था प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि फिलहाल सिलिंडर की आपूर्ति सामान्य है लेकिन अफवाहों के चलते लोग बिना जरूरत भी सिलिंडर लेने पहुंच रहे हैं, जिससे अनावश्यक दबाव बन रहा है। एजेंसी संचालकों ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और केवल जरूरत होने पर ही सिलिंडर लेने आएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में सिलिंडर की सप्लाई नियमित रूप से जारी है और किसी प्रकार की कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि कमी की खबरों के चलते वे एहतियात के तौर पर सिलिंडर लेने पहुंचे हैं। सिलिंडर लेने पहुंचे सचिन, सतीश कुमार, बलबीर चंद, राकेश, आरुष ने बताया कि हर तरफ सिलिंडर की कमी होने की खबरें सामने आ रही हैं। पहले ऑनलाइन सिलिंडर बुक नहीं हो रहा था। हालांकि अब बुकिंग सेवा बहाल होने लगी है।
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने भी लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और संयम बनाए रखने की अपील की है। साथ ही कहा कि यदि कहीं कोई समस्या आती है तो उसे तत्काल संबंधित विभाग के संज्ञान में लाया जाए ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।

गैस की किल्लत अब डराने लगी है। अधिकतर घरों में खाना गैस पर पकता है। लोग अब पारंपरिक चूल्हों से दूरी बना चुके। अगर सिलिंडर नहीं मिलेगा तो घरों में खाना पकाना चुनौती बन जाएगी। इसी डर से लोग अपने घर में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक रखने में जुटे हैं।

-कमल, निवासी खड्ड
----

जिनके घरों में लकड़ी वाले चूल्हों का इस्तेमाल नहीं होता वे गैस सिलिंडर को लेकर अधिक चिंतित हैं। गैस की किल्लत लोगों की एकाएक भीड़ जुटने के अधिक प्रतीत होती है। देखादेखी में वे लोग भी एजेंसी पहुंच रहे, जिन्हें हाल फिलहाल गैस की जरूरत नहीं है।

-राहुल चौधरी, निवासी दौलतपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed