फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Crowded travel in cargo vehicles, blatantly ignoring rules

Una News: मालवाहक वाहनों में ठूंस-ठूंसकर यात्रा, नियमों की खुलेआम अनदेखी

Sun, 29 Mar 2026 06:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 29 Mar 2026 06:24 AM IST
विज्ञापन
Crowded travel in cargo vehicles, blatantly ignoring rules
चकसराय (ऊना)। चैत्र माह के पावन अवसर पर बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध के दर्शन के लिए बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिमाचल की ओर रुख कर रहे हैं। आस्था के इस बढ़ते सैलाब के बीच सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। ताजा मामला अंब-ऊना राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामने आया, जहां एक मालवाहक वाहन में क्षमता से कहीं अधिक श्रद्धालु सवार होकर जोखिम भरा सफर करते नजर आए।
विज्ञापन

एक छोटे मालवाहक वाहन के पिछले हिस्से में बनाए गए अस्थायी ढांचे में महिलाएं, पुरुष और बच्चे बेहद खतरनाक तरीके से ठूंस-ठूंसकर बैठे हुए थे। कई लोग वाहन के किनारों से लटके हुए थे, जिनके पास किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। यह दृश्य न केवल यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाता है बल्कि किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका को भी जन्म देता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार चैत्र माह के दौरान इस तरह के नजारे आम हो जाते हैं, जब श्रद्धालुओं की संख्या अचानक बढ़ जाती है। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को कई बार चेतावनी जारी की जा चुकी है लेकिन इसके बावजूद नियमों की अनदेखी लगातार जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट रूप से मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने पर प्रतिबंध लगा रखा है, फिर भी सस्ते और सुविधाजनक सफर के चलते लोग अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। पुलिस और परिवहन विभाग समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई भी कर रहे हैं लेकिन इसका असर सीमित ही दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक राधेश्याम का कहना है कि तेज रफ्तार राष्ट्रीय राजमार्गों पर इस प्रकार की लापरवाही कभी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। ऐसे में प्रशासन को और अधिक सख्ती बरतने की आवश्यकता है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। नियमों के पालन को लेकर लोग भी अपनी जिम्मेदारी को समझें, तभी कानून व्यवस्था शत प्रतिशत सुनिश्चित हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed