फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Crowd not visible in Chintpurni due to Corona restrictions

कोरोना बंदिशों से चिंतपूर्णी में नहीं दिख रही भीड़

Sat, 14 Aug 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Crowd not visible in Chintpurni due to Corona restrictions
चिंतपूर्णी मां के दरबार दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : Una
भरवाईं (ऊना)। माता चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले चल रहे हैं। इन मेलों में अभी तक श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिल रही है। मेले के छठे दिन बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं की भीड़ कम दिखी।
विज्ञापन

वैसे श्रावण अष्टमी मेलों में लोगों की बहुत भीड़ रहती है। इस बार कोरोना बंदिशों के कारण कम संख्या में ही लोग मंदिर आ रहे हैं। श्रावण अष्टमी मेले को लेकर लगाई बंदिशों से धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालु कम आ रहे हैं। मेले के छह दिनों में सिर्फ 50 हजार श्रद्धालुओं ने ही मां के दरबार में हाजिरी भी है। यह साल 2019 के सावन मेले मुकाबले बेहद कम है। सावन मेले में पूरा चिंतपूर्णी क्षेत्र मिनी पंजाब बन जाता था। लंबी लाइनें लगी रहती थीं। इस बार ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा है। श्रद्धालुओं की कमी के कारण इन मेलों में दुकानदारों का कामकाज भी मंदा है। मेले में तैनात प्रशासन को व्यवस्था बनाने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी है।
विज्ञापन

गुरविंद्र सिंह, परविंद्र और सुरेखा ने बताया कि बसों में बैठकर आ रहे श्रद्धालुओं को पंजाब-हिमाचल बॉर्डर पर कोई नहीं पूछ रहा है। श्रद्धालु निजी गाड़ी में बैठकर आ रहे हैं। हिमाचल-पंजाब बॉर्डर पर कोरोना निगेटिव रिपोर्ट और डबल डोज के प्रमाण पत्र चेक करने के बाद ही हिमाचल में एंट्री दी जा रही है। एसडीएम अंब मनेश यादव ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। बिना मास्क किसी भी श्रद्धालु को मंदिर में एंट्री नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed