{"_id":"629cdfacb89e0463c4511f35","slug":"crops-start-drying-up-due-to-hot-weather-and-heat-waves-in-una-una-news-sml4111791112","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना में लू और तीखी धूप से झुलसने लगीं फसलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना में लू और तीखी धूप से झुलसने लगीं फसलें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में तीखी धूप का मार बढ़ चुकी है। प्रचंड गर्मी के बीच सिंचाई करने के बावजूद मक्की और अन्य फसलें धूप और लू की चपेट में आ रही है। दोपहर के समय पड़ रही तीखी धूप से मक्की के पत्ते मुरझाने लगे हैं। अगर सुबह के समय किसान सिंचाई भी करते है तो दोपहर बाद जमीन सूख जाती है। ऐसे में एक दिन छोड़कर फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है।
जानकारी के अनुसार 25 मई के आसपास क्षेत्र के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने के बाद कई गैर सिंचित स्थानों में भी मक्की की बिजाई कर दी गई। लोगों को उम्मीद थी कि आने वाले एक सप्ताह में बारिश हो जाएगी। लोगों की बारिश की आस पूरी नहीं हुई और करीब एक सप्ताह से बारिश न होने से फसल खराब हो गई है। वहीं जिला में सिंचाई व्यवस्था वाले इलाकों में भी लगातार सिंचाई करना किसानों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। लगातार सिंचाई करने से मोटर व इंजन भी हांफने लगे हैं। किसानों को अब बारिश का इंतजार है।
सड़कों और बाजारों में पसरा सन्नाटा
जिले में भीषण गर्मी के बीच दिनभर बाजार और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। साप्ताहिक अवकाश होने के कारण लोगों ने प्रचंड गर्मी में घरों से बाहर निकलने में परहेज किया। शाम सात बजे के बाद ही लोग घूमने के लिए बाहर निकले। बता दें कि जिला में रविवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। चिंता की बात यह है कि आने वाले दिनों में क्षेत्र में गर्मी और बढ़ सकती है। मौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने बताया कि जिला में बरसात का मौसम आने तक गर्मी इसी तरह परेशान करेगी।