फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Crops affected due to rain and bad weather, farmers worried

Una News: बारिश और खराब मौसम से फसलें प्रभावित, किसान चिंतित

Wed, 23 Jul 2025 01:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Crops affected due to rain and bad weather, farmers worried
फसलों के बचाव के लिए जरूरी दवाओं और खाद का होना है छिड़काव
विज्ञापन


खराब मौसम नहीं दे रहा किसानों को फसल बचाने का मौका

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला में सोमवार को दिनभर बारिश के बाद मंगलवार को भी मौसम खराब रहा। कई हिस्सों में बारिश हुई, जबकि अन्य क्षेत्रों में बूंदाबांदी दर्ज की गई। खराब मौसम का सबसे अधिक प्रभाव कृषि कार्यों पर पड़ा है। किसानों के लिए फसलों की देखरेख करना बेहद मुश्किल हो गया है। शनिवार और रविवार को मौसम साफ रहने के बाद किसानों को उम्मीद थी कि वे आवश्यक दवाओं और खाद का छिड़काव कर सकेंगे, लेकिन सोमवार और मंगलवार को फिर से हुई बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जानकारी के अनुसार जिला में अगेती और पारंपरिक मक्की के साथ-साथ हरी सब्जियों की फसल तैयार हो रही है। इन फसलों के लिए सिर्फ सिंचाई ही नहीं, बल्कि पर्याप्त धूप भी जरूरी है। पिछले करीब एक माह से बारिश और बादलों का सिलसिला जारी है। कुछ ही दिन धूप निकली, जो फसलों के लिए पर्याप्त नहीं रही। किसानों अशोक कुमार, बलविंदर सिंह, अरविंद कुमार, रोहित सूद, अमृतपाल, जगतार सिंह और अमनदीप का कहना है कि कई दिनों से खेतों में अत्यधिक नमी है, जिससे फसलों में सड़न शुरू हो गई है। कुछ जगहों पर कीड़े और बीमारियों का प्रकोप भी देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि कीटनाशकों का छिड़काव धूप में ही प्रभावी होता है, लेकिन लगातार खराब मौसम के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा। अगर तीन से चार दिन लगातार धूप नहीं निकली, तो खेतों में काम करना भी मुश्किल रहेगा। किसानों का कहना है कि अगर यही स्थिति बनी रही तो मक्की की पैदावार बेहद कम हो जाएगी, और वे अपनी लागत भी नहीं निकाल पाएंगे। इस संबंध में जिला कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कुलभूषण धीमान ने बताया कि अच्छी धूप फसलों के लिए बेहद जरूरी है। खराब मौसम में फसलों की देखभाल कर पाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अगेती और पारंपरिक मक्की की फसलें लगातार प्रभावित हो रही हैं और मौसम साफ होने के बाद ही जरूरी उपाय किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed