फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Critical care block may be delivered by July

Una News: जुलाई तक मिल सकती है क्रिटिकल केयर ब्लॉक की सौगात

Sun, 29 Dec 2024 07:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
Critical care block may be delivered by July
ब्लॉक निर्माण का अधिकतर कार्य हुआ पूरा
विज्ञापन

आपातकाल में आने वाले गंभीर मरीजों को नहीं किया जाएगा पीजीआई रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिलावासियों की कई वर्षों से चली आ रही मांग नए वर्ष में पूरी होने की उम्मीद है। क्षेत्रीय अस्पताल के समीप जिले का पहला क्रिटिकल केयर ब्लॉक स्थापित किया जा रहा है। इस ब्लॉक का निर्माण कार्य मार्च 2024 में शुरू किया गया था। नए साल में जुलाई तक इस ब्लॉक को जनता के लिए शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए तेज गति से कार्य को पूरा किया जा रहा है। इस ब्लॉक के शुरू होने से आपातकाल में आने वाले गंभीर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। साथ ही क्षेत्रीय अस्पताल के आपातकाल वार्ड को भी इसी भवन में शिफ्ट किया जाएगा।
नए साल में आपातकाल में आने वाले मरीजों को पीजीआई व अन्य अस्पतालों में रेफर नहीं किया जाएगा। वर्तमान में क्रिटिकल केयर ब्लॉक की अंतिम मंजिल का कार्य चल रहा है। इसके जल्द पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद भवन के अंदर बनने वाले वार्डों व अन्य सुविधाओं, बिजली व पानी से संबंधित फिटिंग का कार्य किया जाएगा। इस ब्लॉक में एक साथ 50 मरीजों का उपचार हो सकेगा। ब्लॉक में वेंटिलेटर सहित अन्य उपकरण भी स्थापित किए जाएंगे। 23.75 करोड़ की लागत से बन रहे क्रिटिकल केयर ब्लॉक को स्थापित किया जा रहा है। ब्लॉक के भवन में निर्माण पर करीब 16.63 करोड़ और आधुनिक उपकरण स्थापित करने पर 7.12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ब्लॉक में हाई फ्लो ऑक्सीजन की सुविधा भी होगी। इससे हादसों में गंभीर रूप से घायल होने वाले मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर नहीं किया जाएगा। 1500 वर्ग मीटर भूमि पर इस ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है। इसका निर्माण हॉस्पिटल सर्विसेज कंसल्टेंसी कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से किया जाएगा। ब्लॉक के तीन मंजिला भवन में तीन ऑपरेशन थियेटर, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, आईसीयू, लिफ्ट, आपातकालीन वार्ड, ऑर्थो विंग, सर्जरी विंग सहित अन्य सुविधाएं 24 घंटे मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन


कोट्स
क्रिटिकल केयर ब्लॉक का कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ है। नए साल में जुलाई तक भवन में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने का लक्ष्य रखा गया है। क्षेत्रीय अस्पताल के आपातकाल वार्ड को भी इसी ब्लॉक में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed