Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Crisis at the ghats of Gobind Sagar Lake; people inconvenienced as ferry service is suspended

Una News: गोबिंद सागर झील के घाटों पर संकट, फेरी सेवा बंद होने से लोग परेशान

Mon, 02 Nov 2026 04:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 02 Nov 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
Crisis at the ghats of Gobind Sagar Lake; people inconvenienced as ferry service is suspended
थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ क्षेत्र में वर्ष 1968 से लोगों की जीवनरेखा बनी गोबिंद सागर झील की फेरी सेवा बंद होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। झील के विभिन्न घाटों पर नावों के माध्यम से होने वाला आवागमन पिछले कई दिनों से ठप पड़ा है। इससे क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से फेरी सेवा शीघ्र बहाल करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जब कुटलैहड़ क्षेत्र जिला होशियारपुर के अधीन था, उस समय झील के दोनों ओर बसे गांवों के लोगों की सुविधा के लिए घाटों की नीलामी व्यवस्था शुरू की गई थी। इसके तहत नावों के माध्यम से लोग झील के एक किनारे से दूसरे किनारे तक आसानी से पहुंचते थे। दशकों से यह सेवा ग्रामीणों के आवागमन का प्रमुख साधन बनी हुई है।
विज्ञापन

उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत कोडरा-रायपुर, घट्टी-बडवार, धबेड़ा-अंदरोली तथा लठियाणी-मंदली घाटों के बीच पंचायत समिति द्वारा संचालित फेरी सेवा ग्रामीणों की जरूरतों का प्रमुख आधार रही है। वर्तमान में घाटों की नीलामी प्रक्रिया पूरी न होने और अन्य प्रशासनिक कारणों से यह सेवा बंद है। बताया जा रहा है कि दो बार नीलामी की तिथि निर्धारित होने के बावजूद प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। फेरी सेवा बंद होने के कारण लोगों को अब कई किलोमीटर लंबा वैकल्पिक रास्ता तय करना पड़ रहा है। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है। विशेष रूप से विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों और मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीण कुलदीप शर्मा, संजय वर्मा और मोनिका देवी ने कहा कि फेरी सेवा बंद होने से आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। उन्होंने प्रशासन से जल्द इस सुविधा को बहाल करने की मांग की।
रायपुर मैदान निवासी गौरव शर्मा ने कहा कि दशकों से चल रही इस महत्वपूर्ण सुविधा को बंद करना समस्या का समाधान नहीं है। प्रशासन को फेरी व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाकर दोबारा शुरू करना चाहिए।

हटली निवासी सोमदत्त ने कहा कि फेरी सेवा ग्रामीणों की वर्षों पुरानी जरूरत है और इसे किसी भी सूरत में बंद नहीं रहना चाहिए। प्रशासन को जल्द व्यवस्था बनाकर इस सुविधा को जारी रखना चाहिए।

कुटलैहड़ भाखड़ा विस्थापित संघ के अध्यक्ष देशराज मोदगिल ने कहा कि फेरी सेवा बंद होने से ग्रामीणों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सेवा बहाल नहीं हुई तो इस मुद्दे को जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा को भी ज्ञापन सौंपा गया है।

उधर, विकास खंड अधिकारी केएल वर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फेरी सेवा अस्थायी रूप से रोकी गई है। सभी आवश्यक नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित होने के बाद सेवा दोबारा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed