{"_id":"57fa81054f1c1b685228e13c","slug":"youngster-died-in-suspicius-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"टकारला में युवक की संदिग्ध मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टकारला में युवक की संदिग्ध मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, अंब (ऊना)।
Updated Sun, 09 Oct 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव टकारला में 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। मृतक की पहचान दीपक कुमार निवासी टकारला के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार रात को दीपक की तबीयत अचानक ही बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर पीड़ित को परिजन अंब अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतक पिछले काफी समय से बीमार था और दवाई की ओवरडोज से उसकी मौत हुई है। मृतक ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा भी किया हुआ था। डीएसपी प्रोबेशनर चंद्रपाल ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम ऊना अस्पताल में करवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन