{"_id":"575ab9584f1c1b9c0c9c5438","slug":"youngster-died-due-to-current-at-thathal-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, अंब(ऊना)।
Updated Fri, 10 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
death due to current
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब उपमंडल के तहत गांव ठठ्ल में करंट की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अनमोल पुत्र जीवन निवासी ठठ्ल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने इस संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक घास काटने वाली मशीन में घास काट रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। मामला शुक्रवार सुबह का है जब अनमोल घर में घास काटने वाली मशीन में घास काटने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
घायल अवस्था में उसे फौरन उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।