फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   wooden truck captured

खैर के मोछों से भरा ट्रक पकड़ा

Mon, 13 Jun 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Mon, 13 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
wooden truck captured
जब्त की गई अवैध लकड़ी के साथ टीम। - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय के एचडीएफसी बैंक के पास वन विभाग की टीम ने खैर के मोछों से भरा एक ट्रक पकड़ा है। विभागीय टीम ने मामले के संदर्भ में दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इतनी भारी मात्रा में खैर के मोछे कहां ले जाए जा रहे थे, इसके बारे में वन विभाग ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। मोछों का वजन 160 क्विंटल के करीब बताया जा रहा है। इनकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है। टीम ने ट्रक को जब्त कर घंडावल स्थित वन डीपो में भेज दिया है।

विज्ञापन


जबकि, आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह एसीएफ राहुल शर्मा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने बस अड्डे के नजदीक एचडीएफसी बैंक के पास नाका लगा रखा था। इसी दौरान पंजाब की ओर से आ रहे एक ट्रक को चेकिंग के लिए रोका गया, तो उसमें भारी मात्रा में खैर के मोछे बरामद हुए। पूछताछ के दौरान चालक मोछों के बारे में किसी भी तरह के पुख्ता दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। इसके आधार पर वन विभाग टीम ने आरोपी ट्रक चालक भगत सिंह पांवटा साहिब एवं जरनैल निवासी मैहतपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वन टीम में डीप्टी रेंजर पवन कुमार, संजीव कुमार, वन गार्ड सचिन कुमार, रोहित कुमार, संजीव एवं प्रदीप सिंह शामिल रहे। उधर, वन विभाग के एसीएफ राहुल शर्मा ने बताया कि वन विभाग ने नाके के दौरान ट्रक में करीब 160 क्विंटल खैर के मोछों को पकड़ा है। पुख्ता दस्तावेज पेश न करने पर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि कि मामले के संदर्भ में उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed