फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   without bill things recovered

बिना बिल का लाखों का सामान पकड़ा

Thu, 09 Jun 2016 08:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , मैहतपुर (ऊना)
अमर उजाला ब्यूरो , मैहतपुर (ऊना) Updated Thu, 09 Jun 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने वीरवार को मैहतपुर बैरियर पर बिना बिल का लाखों रुपये का सामान पकड़ा है। विभाग ने 2.72 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया है। आबकारी एवं कराधान विभाग के सहायक आयुक्त राजीव डोगरा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया है। वीरवार को मैहतपुर बैरियर पर जांच के दौरान ईटीओ एसडी शर्मा, मदन लाल, पवन कुमार और जगदीश कुमार ने पंजाब की तरफ से आ रहे वाहनों से बिना बिल का लाखों रुपये का सामना पकड़ा। बिना बिल के सामान का मूल्यांकन करके 2 लाख 72 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। डोगरा ने बताया कि बाहरी राज्यों से बिना टैक्स दिए, किसी भी प्रकार का सामान हिमाचल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से भी आग्रह किया कि वे बाहरी राज्य से सामान पक्का बिल और टैक्स देकर लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed