{"_id":"614b1b958290cae49d907b735921ec61","slug":"weapon-fire-on-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोहक में रिहायशी घर पर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डोहक में रिहायशी घर पर फायरिंग
अमर उजाला, बंगाणा (ऊना)
Updated Wed, 23 Dec 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल बंगाणा के गांव डोहक में मंगलवार देर रात एक घर पर फायरिंग हुई। घर में सो रहा दंपति बाल-बाल बचा। घटना के बाद से दहशत का माहौल है। हालांकि अभी तक फायर करने वालों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने गांव में मौजूद दो टोपीदार बंदूकें जब्त कर जांच के लिए भेज दी हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार डोहक निवासी जगतराम और उनकी पत्नी सरोती देवी मंगलवार रात को घर में सोए हुए थे। इसी दौरान करीब डेढ़ बजे खेतों में किसी जानवर को देखकर अज्ञात व्यक्ति ने गोली चला दी। पहला फायर जानवर की बजाए जगतराम के बेडरूम की खिड़की को चीरता हुआ अंदर जा घुसा और दूसरा राउंड फिर निशाने से चूकता हुआ उनकी रसोई में जा लगा। इसके बाद जगतराम ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस और पंचायत प्रधान को दी। स्थानीय पंचायत प्रधान महेंद्र पाल ने बताया कि घर में सो रहा दंपति बाल-बाल बच गए हैं। घर के अंदर गोली की टोपी प्राप्त हुई है। बंगाणा के थाना प्रभारी त्रिलोक चंद ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। गांव में मौजूद दो बंदूकों को जब्त किया गया है। जिनकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन